परवल, पालक, जीरे के फायदे | पीपल से लाभ | घरेलू औषधि | घरेलू उपचार |

  

परवल, पालक, जीरे के फायदे | पीपल से लाभ | घरेलू औषधि |  घरेलू उपचार |

परवल के लाभ 

मोटापा दूर करने के लिए परवल फायदेमंद सब्जी है | परवल की सब्जी खाने से मोटापे को बैलेंस कर सकते हैं और परवल के जूस में पिसी हुई हींग का चूर्ण मिलाकर सेवन करने से मोटापा दूर होता है और इससे शरीर को ऊर्जा मिलती है | 

परवल के पत्तों को पीसकर फोड़े फुंसियों घाव पर लगाने से काफी फायदा होता है | इससे लगे हुए चोट घाव जल्दी ठीक हो जाते हैं | परवल का सेवन करने से पेट के कीड़े मर जाते हैं | परवल पीलिया रोग के उपचार में भी खास मददगार होता है |

 परवल में मौजूद बीजों के साथ खाने से कब्ज की परेशानी दूर होती है | परवल की सब्जी और जूस का सेवन करने से कई बीमारियों से राहत मिलती है | परवल खाने से खून साफ होता है | कफ खांसी पर नियंत्रण करने के लिए भी काफी असरदार है |

पालक के फायदे  

पालक बहुत ही फायदेमंद है | पालक एक हरी सब्जी है | पालक का सेवन करने से शरीर को काफी फायदा होता है | पालक में बीटा कैरोटीन नामक विटामिन होता है जो आंखों के लिए लाभकारी होता है |

पालक में फ्लो वेनो एड्स होता है जो एंटीऑक्सीडेंट का काम करता है | यह रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि करने के अलावा हृदय रोग से लड़ने में भी मददगार है | पालक में पाए जाने वाला beta-carotene और विटामिन सी टीबी रोग होने से बचाता है |

 पालक से बाल और त्वचा को भी फायदा होता है | पालक के जूस को बाल पर लगाने से बाल घने होते हैं और बालों का झड़ना टूटना कम होता है | पालक का पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगाने से चेहरा मुलायम होता है और चेहरे की झाइयां दूर होती है |

 पालक के नुकसान 

जिन्हें पथरी की समस्या है ऐसे में पालक का सेवन करने से नुकसान हो सकता है | ऐसे रोगी जिसे ब्लड यूरिया की वजह से घुटने में दर्द की समस्या होती है वह पालक का सेवन ना करें | वर्षा ऋतु में पालक का सेवन शरीर के लिए उचित नहीं होता है |

जीरें के फायदे

जीरे से खून की कमी दूर होती है | जीरे में विटामिन ई काफी मात्रा में होता है जिससे यह त्वचा को स्वस्थ रखने में कारगर होता है | जीरे में तेल होने के साथ-साथ एंटीफंगल गुण भी होते हैं जो त्वचा इंफेक्शन से बचाती है | 

जिन लोगों को डायबिटीज की समस्या है उनके लिए जीरा अत्यंत लाभकारी है | यह खून में शुगर लेवल को कम करने में मदद करता है | जीरे में आयरन की मात्रा भरपूर होती है जिससे यह खून की कमी को दूर करता है | रक्त में हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाता है | जीरे से दमे के मरीजों को बहुत लाभ होता है | 

पीपल से लाभ

औषधीय गुणों से भरपूर पीपल को आयुर्वेद में औषधि का खजाना माना जाता है | पीपल से कई प्रकार के रोग का उपचार किया जाता है |

परवल, पालक, जीरे के फायदे | पीपल से लाभ | घरेलू औषधि | घरेलू उपचार |

 मुंह में तकलीफ – पीपल के पेड़ की कोमल टहनी को दातुन करने व कोमल पत्तियों को चबाने से मुंह में छाले, दुर्गंध, पाइरियाँ व मसूड़ों की सूजन की समस्या दूर होती है |

 पेट की समस्या – दस्त होने पर पीपल की पत्तियों और कोमल टहनी को हरा धनिया के साथ चबाते हुए रस को अंदर लेने से आराम मिलता है |

यूरिन इन्फेक्शन – पीपल के 10-12 हरे पत्ते को पीसकर 200 मिलीलीटर पानी में मिलाकर इसमें एक चम्मच मिश्री मिलाकर सुबह-शाम लेने से यूरिन इन्फेक्शन की समस्या दूर होती है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *