बेतवा नदी, क्षिप्रा नदी, भागीरथी नदी | Betwa, Bhagirathi. Kshipra River

बेतवा नदी, क्षिप्रा नदी, भागीरथी नदी की पूरी जानकारी |

बेतवा नदी 

 बेतवा नदी मध्यप्रदेश में है | बेतवा नदी मध्य प्रदेश की प्रमुख नदियों में से एक है | बेतवा नदी यमुना नदी की सहायक नदी है | यह नदी मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में बहती है | बेतवा नदी का उदगम मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के कुम्हारा गांव के पास विंध्य पर्वत से हुआ है |

बेतवा नदी, क्षिप्रा नदी, भागीरथी नदी | Betwa, Bhagirathi. Kshipra River

 बेतवा नदी मध्य प्रदेश से बहती हुई उत्तर प्रदेश के जिले हमीरपुर के पास यमुना नदी में मिल जाती है | इसके बाद यमुना नदी गंगा नदी में जाकर मिलती है और यह बंगाल की खाड़ी में जाकर गिरती है | बेतवा नदी की लंबाई 590 किलोमीटर है |

 मध्य प्रदेश में इस नदी की लंबाई 232 किलोमीटर है | यह नदी मध्य प्रदेश से उत्तर प्रदेश में बहती है | उत्तर प्रदेश में इस नदी की लंबाई 358 किलोमीटर है | बेतवा नदी मध्य प्रदेश के रायसेन जिले की कुम्हारा गांव से उत्तर पूर्व की दिशा में बहती हुई झांसी, विदिशा, भोपाल, ललितपुर आदि जिलों में बहती है | बेतवा नदी को पुराने समय में बेत्रवती, विद्यावती के नाम से जानते थे | 

बेतवा नदी को मध्य प्रदेश की गंगा भी कहते हैं | बेतवा नदी की सहायक नदी धासान और  बीना नदी है | सहायक नदी बीना, भालकुंडजलप्रपात बनाती है जो 38 मीटर ऊंचा है | यह राहतगढ़ सागर में स्थित है | इसके प्रमुख नहर भांडेर नहर और हलाली नहर है | यह नहरे ग्वालियर, भिंड, रायसेन, दतिया और विदिशा को लाभान्वित करती है |

क्षिप्रा नदी

 बेतवा नदी के साथ मध्यप्रदेश में क्षिप्रा नदी भी मुख्य है |  मध्यप्रदेश में इस नदी को काफी पवित्र नदी माना जाता है | क्षिप्रा नदी की लंबाई 195 किलोमीटर है | क्षिप्रा की सहायक नदी खान और गंभीर नदी है | क्षिप्रा नदी का उद्गम स्थल इंदौर के काकरी बरडी पहाड़ी से हुआ है | 

यह इंदौर जिले में स्थित है | यह नदी इंदौर से बहती हुई उज्जैन, रतलाम से होते हुए चंबन नदी में मिल जाती है | मध्य प्रदेश में इस नदी के किनारे महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग स्थित है | इस कारण इस नदी को काफी पवित्र नदी माना जाता है | 

नदी के किनारे कुंभ का मेला लगता है | कुंभ का मेला 12 साल में एक बार लगता हैं | बेतवा नदी भारत में दो राज्य में बहती है मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश | नदी के किनारे रायसेन, भोपाल, टीकमगढ़, सांची, विदिशा, देवगढ़, ओरछा, होशंगाबाद, अशोकनगर, ललितपुर, झांसी, जालौन, हमीरपुर, औरैया यह शहर बसे हुए हैं | 

बेतवा नदी पर बांध परियोजना

यह परियोजना मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश की सम्मिलित बांध परियोजना है | राजघाट डैम (रानी लक्ष्मीबाई सागर), माताटीला डैम (ललितपुर उत्तर प्रदेश), परीक्षा डैम, धुरवरा डैम (ललितपुर उत्तर प्रदेश), दुकवान डैम ,बरवा सागर डैम, दौधन डैम | 

बेतवा नदी को बुंदेलखंड की जीवन रेखा (Lifeline of Bundelkhanda) कहा जाता है  |

भागीरथी नदी

भारत में गंगा नदी को पवित्र माना जाता है | गंगा भारत की सबसे लंबी नदी है | वैसे भारत में ब्रह्मपुत्र और सिंधु नदी गंगा नदी से लंबी है | ब्रह्मापुत्र और सिंधु नदी भारत में कम बहती हैं और ज्यादा दूसरे देशों से होकर बहती है | गंगा का नाम भागीरथी था | यह नाम राजा भगीरथ जी के नाम पर पड़ा है | 

गंगा नदी को ही भागीरथ नदी कहते हैं | इस नदी का उद्गम उत्तराखंड के जिले उत्तरकाशी में गंगोत्री से हुआ है |  भारत में गंगा को सबसे पवित्र नदी माना जाता है | गंगा नदी का जल इतना शुद्ध है कि सालों तक गंगा के जल को रखने पर भी यह जल कभी सड़ता नहीं है |

गंगा नदी की  सहायक नदी जमुना, गंडक, घाघरा, कोसी, टोंस, वरुणा, गोमती, रामगंगा आदि हैं | गंगा नदी की सबसे बड़ी सहायक नदी यमुना है जो कैलाश पर्वत से निकलती है | अगर हम गंगा नदी की लंबाई की बात करे तो गंगा नदी की लंबाई 2525 किलोमीटर है | गंगा नदी पूर्व से पश्चिम दिशा की ओर बहती है |

 गंगा नदी के किनारे कई शहर बसे हुए हैं इनमें से प्रमुख है हरिद्वार, कानपुर, इलाहाबाद, कोलकाता ,पटना भागलपुर, वाराणसी आदि | 

गंगा नदी में 2 बांध का निर्माण हुआ है फरक्का बांध, कच्ची हरि बांध | 

गंगा नदी पांच राज्यों से होते हुए गुजरती है उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल | 

गंगा नदी की सबसे ज्यादा लंबाई उत्तर प्रदेश में है जिसकी लंबाई 1000 किलोमीटर है | 

प्रमुख प्रयाग

देवप्रयाग अलकनंदा और भागीरथी नदी |

 विष्णुप्रयाग –  अलकनंदा और धौलीगंगा |

नंदप्रयाग – मंदाकिनी और अलकनंदा नदी | 

रुद्रप्रयाग – अलकनंदा और मंदाकिनी |

करनाप्रयाग – अलकनंदा और पिंडर प्रयाग नदी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *