मोबाइल नंबर के सामने +91 क्यों आता हैं?
Table of Contents
India में जब आप किसी को Call लगाते हैं या आपको किसी का Call आता है तो उसके नंबर के सामने +91 अपने आप ही आ जाता हैं | ये नंबर क्या हैं? क्यों आता हैं? और +91 ही क्यों आता हैं? आज इस पोस्ट में हम आपको मोबाइल नंबर के सामने +91 क्यों आता हैं? के बारें में बताने जा रहें हैं |
+91 केवल इंडिया में या Indian Numbers पर Call करने पर ही आता हैं यदि किसी दुसरें देश से कोई Call आता हैं तो उसके सामने +91 नहीं आता बल्कि जिस देश से Call आ रहा हैं उस देश का अलग नंबर और Country Code आता हैं |
+91 किस देश का कोड है?
+91 भारत का Country Code हैं | इसलिए जब भी आप Indian Numbers पर Call करेंगे या किसी Indian Users का Call Receive करेंगे तब आपको उस व्यक्ति के मोबाइल नंबर के सामने +91 आएगा | चूंकि ये Country Code इंडिया का हैं इसलिए केवल Indian Mobile Numbers के सामने ही आएगा |
अलग अलग देशों का Country Code अलग अलग होता हैं | Country Code ITU द्वारा प्रदान किया जाता हैं | जिसे सभी देशों के समर्थन के बाद दिया गया हैं जिसपर सभी देशों ने हस्ताक्षर किए हैं |
ITU का पूरा नाम
ITU के Global Level की संस्था हैं जिसका पूरा नाम International Telecommunication Union हैं | वर्तमान में ITU ही International level पर Telecommunication को Control करती हैं |
+1 कहाँ का कोड हैं?
+1 Code America और Canada को मिला हैं | ऐसा इसलिए क्योंकि सबसे 1950 के दशक में जब Telecommunication की शुरुआत हो रहीं थी तब North America का उसे दुनिया में फैलाने में काफी बढ़ योगदान था | साथ ही इसमें Canada का योगदान रहा हैं | इसलिए दोनों देशों को +1 Country Code मिला हैं |
इसी तरह अलग अलग देशों को अलग अलग Country Code हैं | उदाहरण के लिए African Countries का +20 से शुरू होते हैं, Europe के देशों में +30 से शुरू होते हैं जैसे Netherland का +31, बेल्जियम का +32, फ़्रांस का +33 स्पेन का +34 आदि |
South Asia के देशों के Country Code +90 से शुरू होते हैं जैसे Turkey का +90, भारत का +91, पाकिस्तान का +92, अफगानिस्तान का +93, श्रीलंका का +94 आदि |
इन Country Code को ITU द्वारा सभी देशों के सहमति से दिया गया हैं |
जब आप दूसरे देश में Call करते हैं तो आपको Number से पहले अपने Dial Pad में उस देश का Country Code भी लगाना पड़ेगा | अगर आपको अमेरिका या कनाडा में Call लगते हैं तो आपको नंबर से पहले +1 Country Code लगाना होगा | उसी तरह आपको अलग अलग देशों में Call से पहले उस देश के Country Code को लगाना हो तभी आपका Call Connect होगा |
Read Also
दुनिया के सबसे महंगे घर | Buckingham Palace, Antilia House, Hala Ranch
Deep Nostalgia क्या हैं? My Heritage App | Photo To Video |
Muvizu Play | कार्टून विडियो कैसे बनाते हैं ? खुद की कार्टून फिल्म बनाए |