लहसुन के फायदे और नुकशान | benefits of Garlic | घरेलू उपाय |

लहसुन के फायदे और नुकशान | benefits of Garlic | घरेलू उपाय |

आयुर्वेद में हर प्रकार की बीमारियों के लिए विभिन्न इलाज दिये गए हैं | घरेलू उपचार भी आयुर्वेद का ही एक अंग हैं | बहुत सी छोटी बड़ी बीमारियों में कई घरेलू नुस्खे बहुत ही कारगर साबित होते हैं | आज के इस आर्टिकल में हम जानेंगे लहसुन के फायदे के बारे में |

लहसुन के फायदे और नुकशान benefits of Garlic घरेलू उपाय

लहसुन में कई गुण होते हैं | अगर लहसुन का सेवन और उपयोग सही ढंग से किया जाए तो इसके कई चमत्कारी फायदे हो सकते हैं | लहसुन कई छोटी बड़ी बीमारियों में लाभदायक हैं |

लहसुन के फायदे 

पेट से संबन्धित समस्याओं में 

  • पेट में दर्द होने पर भी लहसुन काफी फायदेमंद हैं | लहसुन की एक कली, थोड़ा सा काला नमक, दो चुटकी सौंठ का चूर्ण, दो दाने हिंग पीसकर थोड़ी थोड़ी देर भी सेवन करने से पेट दर्द में आराम मिलता है |
  • पेट में कीड़े होने पर भी पपीते के सूखे बीज व एक कली लहसुन को पीसकर लगभग 1/4 चम्मच खाने से लाभ होता हैं |

बुखार सर्दी जुकाम में लाभदायक 

  • खांसी होने पर भी लहसुन की कली तथा मुलहठी के चूर्ण को शहद के साथ लेने से आराम मिलता हैं |
  • सर्दी – जुकाम में भी लहसुन को पानी में घोलकर पीना चाहिए |
  • लहसुन को पीसकर नाभि पर लेप लगाने से बुखार उतरने में मदद मिलती हैं |
  • दाद में लहसुन लाभदायक हैं | लहसुन के रस को दाद पर लगाने से आराम मिलता हैं |
  • लहसुन को जलाकर रख कर उसमें शहद मिलकर लगाने से भी आराम मिलता है |
  • हिचकी आने पर भी लहसुन का रस एक गिलास पानी में डालकर पीने से आराम मिलता हैं |

लहसुन के सेवन से अन्य फायदे 

  • लहसुन हाई ब्लड प्रेशर के लिए फायदेमंद हैं | इससे ब्लड प्रेशर Control करने में मदद मिलती हैं |
  • पाचन तंत्र के लिए भी लहसुन काफी फायदेमंद हैं |
  • सर्दी खांसी जुकाम बुखार आदि में भी लहसुन काफी लाभदायक हैं | इसमें उपस्थित एंटीबायोटिक गुणों से सर्दी खांसी बुखार आदि में आराम मिलता हैं |
  • लहसुन में Omega 3 Fatty भी होता हैं| जिससे हृदय घात का खतरा कम हो जाता हैं |
  • लहसुन स्वास्थ के लिए भी काफी उपयोगी हैं | इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता में भी वृद्धि होती हैं |
  • वजन घटाने के लिए भी लहसुन काफी फायदेमंद हैं |
  •  शोध के अनुसार पाया गया हैं की लहसुन का सेवन मधुमेह का लिए भी काफी लाभदायक है | इससे Sugar Control करने में मदद मिलती हैं |

लहसुन के नुकशान 

हर चीज़ के अपने फायदे और नुकशान होते हैं | उसी प्रकार लहसुन के भी कुछ फायदे और कुछ नुकशान हैं | लहसुन को अगर नियंत्रित रूप से सेवन किया जाए तो इसके अनेक फायदे हैं | तो वहीं अगर लहसुन को अनियमित और अत्यधिक मात्र में लेते हैं तो इसके कई नुकशान हो सकते हैं |
  • शोध से पता चलता हैं कि लहसुन का अधिक मात्रा में सेवन सांस में बदबू का कारण बन सकता हैं |
  • लहसुन के अधिक सेवन से सीने व पेट में जलन हो सकती हैं |
  • इसके अधिक सेवन से उल्टी व दस्त की समस्या भी हो सकती हैं |
  • लहसुन के अत्यधिक मात्रा में सेवन से पाचन तंत्र तथा लीवर को नुकशान पहुँच सकता हैं |
  • इसके ज्यादा सेवन से शरीर में गर्मी उत्पन्न होती हैं तथा पसीना आता हैं |
निष्कर्ष 
इस तरह से लहसुन के कुछ फायदे तो कुछ नुकशान भी हैं | अतः लहसुन को नियंत्रित रूप से सेवन करना चाहिए | जिससे इसके गुणो का लाभ उठाया जा सके |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *