Akinator क्या हैं? कैसे Mind Read करता हैं? Akinator App/Game
दोस्तों आपने पिछले कुछ समय में Akinator के बारें में जरूर सुना होगा | आपने इसे Use करके भी शायद देखा हो | आज के इस पोस्ट में हम आपको Akinator क्या हैं? कैसे Mind Read करता हैं? के बारें में विस्तार से बताएँगे |
Akinator क्या है
Akinator एक Mobile Application हैं जिसे Elokence SAS नामक Publisher द्वारा Google Play Store पर Publish किया गया है | इसकी Website भी Available है | यह एक Game की तरह है जिसमें आपको किसी Real या Fictional Character को या किसी Object, Movie या TV Show, Animal को मन में सोच कर रखना होता है | फिर आपको इसमें कुछ सवाल पूछे जाते हैं, Is Your Character is Real? Is your character a female? Is Your character is actor? आदि अनेक के सवाल पूछे जाएंगे |
आपको इन सभी सवालों का जवाब Yes , No, Don’t Know, Probably, Probably Not में देना होगा | आप जितने सवालों का जवाब सही देंगे यह App उतना ही जल्दी और Accurate आपके द्वारा सोचे गए Character आदि को पहचान लेगा और उसका नाम और Photo दिखा देगा |
आप जिस भी Character को मन में सोचेंगे वह कोई Famous व्यक्ति, राजनेता, अभिनेता, Youtuber, खिलाड़ी, गायक, Dancer आदि होना चाहिए | आप जिस भी Character को मन में सोचेंगे उसके बारें में आपको थोड़ी बहुत जानकारी होनी चाहिए | Akinator आपको आपके द्वारा सोचे गए character के बारे में कई सवाल पुछेगा |
Akinator कैसे काम करता है
Akinator में कई सारे Famous व्यक्तियों (Actors, Sportsman, Celebrity, Youtuber आदि) से संबन्धित जानकारी सेव होती है | यह App AI (Artificial Intelligence) और Deep Learning तकनीक से काम करता है | इसमें Famous लोगों से संबन्धित जानकारी और उससे जुड़े सवालों का List मौजूद होता है | जैसे जैसे आप Akinator के सवालों का जवाब देते हैं, वैसे वैसे Akinator उन लोगों के नाम की list को Short करते जाता है और आखिर में आपके द्वारा सोचे गए Character का नाम बता देता है |
Akinator कहाँ से Use करे
आप इसका Use करने के लिए इसके App को Play Store से Download कर सकते हैं या इसकी Website https://en.akinator.mobi/ पर जाकर इसे खेल सकते हैं | यह एक प्रकार का Mind Game है | जिसमें आपके द्वारा दी गयी जानकारी के हिसाब से उस Character की पहचान की जाती है | इसके Data में कई सारे Famous Persons, Actors, Sportsman, Celebrity, Youtuber आदि के बारे में कई सारी जानकारी होती हैं | जिससे ये आपके द्वारा सोचे गए character को पहचान पता है |
Akinator, हर बार आपके द्वारा मन में सोचे गए Character को सही सही नहीं पहचान पाता अगर आपके द्वारा दिये गए सवालों के जवाब में कुछ गलती हैं या फिर जिस Character के बारे में आप सोचे है Akinator के data में उसका नाम नहीं हैं तो ये उसका नाम नहीं बता पाएगा |
इसके लिए जरूरी है कि जिस Character के बारे में आप जानना चाह रहे हैं उससे Related ज़्यादातर जानकारी आपको पता होनी चाहिए | तभी ये आपको उसका नाम सही से बता पाएगा | आपके द्वारा सोचा गया Character Famous भी होना जरूरी है |
अगर आपको Akinator से जुड़ी ये जानकारी पसंद आई हो तो इसे Share जरूर करे | यदि आपका कोई सवाल या सुझाव हो तो नीचे Comment जरूर करें |