Best Alternative Software to MS Office, Photoshop. जानिए हिन्दी में |
आज कल सारे काम चाहे वो छोटी सी दुकान का हो या बैंक का, स्कूल का हो या कॉलेज का, छोटी बड़ी कंपनी आदि हर जगह कम्प्युटर का ही उपयोग हो रहा हैं | हर छोटे से बड़े कार्य आज कम्प्युटर के माध्यम से ही पूरे किए जा रहे हैं | सरकारी दफ्तरों, कार्यालयों, स्कूल, कालेजों, अन्य शैक्षिक संस्थानों आदि सभी जगह कम्प्युटर से ही सारे काम किए जाते हैं |
इन कार्यों के लिए तरह तरह के Software आते हैं | इन्हीं कुछ चुनिन्दा Softwares में से Microsoft Office, Adobe Photoshop. ये ऐसे Application Software जो बहुत ज्यादा Use किए जाते हैं | Microsoft Office ऐसा software हैं जो सभी कार्यालयों, दफ्तरों, स्कूलों आदि सभी जगहों पर कम्प्युटर में रहता ही हैं | ये software इतना ज्यादा powerful और advance हैं कि केवल Microsoft Office से ही कार्यालयों और दफ्तरों आदि के सारे काम किए जा सकते हैं |
इसके अलावा एक और software जिसका उपयोग बहुत ज्यादा होता हैं – Adobe Photoshop | Adobe Photoshop एक बहुत ज्यादा Advance Photo Editing Software हैं | इसका उपयोग हर Photo Studio में किया जाता हैं | इसका उपयोग घरों में सामान्य photo editing के लिए भी करते हैं |
इन दोनों Software के बारे में आप सभी अवश्य जानते होंगे और आपने Use भी किए होंगे | लेकिन आपको पता ही होगा कि ये दोनों ही Software Paid हैं | Microsoft Office, Microsoft कंपनी द्वारा बनाया हैं और Adobe Photoshop, Adobe द्वारा बनाया गया हैं | दोनों ही Software को चलाने और use करने के लिए आपको इसे Purchase करना होता हैं |
उसी प्रकार Photoshop भी एक ऐसा Software जो बहुत ज्यादा Use किया जाता हैं | इसका उपयोग ज़्यादातर Photos स्टुडियो में किया जाता हैं | इसका उपयोग बहुत लोग Facebook और instagram आदि के लिए photo editing के लिए भी करते हैं | लेकिन ये भी Free Software नहीं हैं | इस Use करने के लिए आपको इसे purchase करना पड़ता हैं |
यह दोनों software paid software हैं इसे legal रूप से use करने के लिए आपको इसे purchase करना पड़ता हैं | बहुत लोग इन दोनों software को Crack कर use करते हैं | अगर आपके पीसी में भी ये दोनों Software Installed हैं और अगर आपने उसे Purchase नहीं किया हैं बल्कि आस पास से किसी Computer वाले के पास से डलवाया हैं तो वह भी Crack किया हुआ Software हो सकता हैं |
Crack Software से आपके Computer virus आने का खतरा बहुत ज्यादा बढ़ जाता हैं | इससे बचने के लिए या तो आपको इन Softwares को Legally खरीदना होगा या आप इसके Alternative Software को use कर सकते हैं |
Alternative Software बिलकुल वैसे ही होंगे जैसे की Paid Software हैं | बस आपको इसे Install करने और इस्तेमाल करने के लिए खरीदना नहीं होगा | बल्कि आप इस इसकी Official Website से Download कर सकते हैं |
Libre Office
यह software Microsoft Office का सबसे Popular और सबसे अच्छा Alternative Option हैं | Libre Office में आप लगभग हर वो काम कर सकते हैं जो आप Microsoft Office में करते हैं | जिस तरह Microsoft Office में MS Word, MS Excel, MS PowerPoint आदि है उसी प्रकार Libre Office में भी Writer, Calc और Impress है |
MS Office में जिस तरह options और Interface दिया गया हैं वैसे ही बिलकुल वैसा ही Interface Libre Office में भी दिया गया हैं | इसमें भी आप Word की तरह Documents, Excel की तरह Excel sheet और Powerpoint की तरह Presentation तैयार कर सकते हैं | और ये बिलकुल ही Free Software हैं | Libre Office OpenSource Software हैं और इसके Updates भी समय समय पर फ्री में मिलते रहते हैं |
Download Libre Office
GIMP
जिस प्रकार Photoshop में हम photo editing करते हैं उसी प्रकार Adobe Photoshop की तरह ही GIMP software हैं | यह एक Opensource और बिलकुल Free Software हैं | इसमें आप लगभग वो सभी काम कर सकेंगे जो की आप Adobe Photoshop में करते हैं |
जिस तरह के Options और Interface Photoshop software में दिये गए हैं | उसी तरह का Interface और उससे मिलते हुये ढेर सारे Options GIMP में भी हैं | इसमें आप कोई भी Image या Photoshop PSD फ़ाइल Import कर सकते हैं | फॉटोशॉप की तरह ही ये Software में सारे इमेज extension को Support करता हैं | इसमें भी आप High Qaulity Photos Import और Export कर सकते हैं |
GIMP को आप बिलकुल फ्री में Download कर Use कर सकते हैं | इसको चलाने के लिए ज्यादा Resources की आवश्यकता भी नहीं पड़ती | ये नॉर्मल कम्प्युटर में भी बिना किसी lag के चला साकते हैं |
अगर आपको किसी और software का alternative और free option चाहिए तो आप comment कर हमसे पूछ सकते हैं | अगर आपको ये पोस्ट पसंद आया हो तो इसे Share जरूर करे |