Dall E 2 kya hai. Dall E 2 in Hindi. Best AI Image Generator

दोस्तों आज कल का जमाना अब धीरे धीरे Internet से ऊपर जाकर AI की ओर अग्रसर हो रहा है | AI अर्थात Artificial Intelligence निकट भविष्य में एक क्रांतिकारी परिवर्तन लाने के लिए तैयार हो रहा है | AI वैसे तो कई प्रकार के होते है | लेकिन आज हम आपको एक बहुत ही Advance AI के बारे में विस्तार से बताने जा रहे है | आज हम आपको Dall E 2 (OpenAI) के बारे में बताने बताने वाले है | आज हम जानेंगे कि Dall E 2 Kya hai (Dall E 2 in hindi) , Dall E 2 kaise kaam karte hai, Dall E 2 ke fayade आदि सभी के बारें में विस्तार से जानेंगे |

Dall E 2 एक बहुत ही Advance AI Tool है जो फिलहाल Beta Version में है | समय के साथ साथ यह और भी Advance और Mature होता जाएगा | आज के इस पोस्ट में हम आपको इससे जुड़ी हर छोटी बड़ी जानकारी बताएँगे | हम आपको Dall E 2 ko Use kaise kare , Dall E 2 mein sign up/ Login kaise kare.

इन्हें भी पढ़ें

IMGCreator.ai | Best Free Text To Image Generator | Review in Hindi 2023

Deep Nostalgia क्या हैं? My Heritage App | Photo To Video |

Phone Ki Awaj Kaise Badhaye | 5 best तरीके जानिए |

Blur Photo ko clean kaise kare – Remini App in HINDI

तो आइये जानते है Dall E 2 in hindi. के बारे में

Dall E 2 Kya Hai – Dall E 2 क्या हैं ?

Dall E 2 एक AI Based Image Generating and Editing Tool है जो फिलहाल Website के रूप में है | Dall E 2 को OpenAi नामक Website द्वारा बनाया गया है | ये वहीं Company है जिसने Chat Gpt को बनाया है | आने वाले post में हम आपको Chat GPT के नाम से और इसके कार्य से अवगत कराएंगे |

लेकिन आज हम Dall E 2 Kya Hai इसके बारे में जानने वाले है | आप गूगल पर Dall E 2 search करके या नीचे दिये गए link से Dall E 2 के page पर जा सकते है | आपको यहाँ जाने पर Open Ai account बनाया होगा | जिसे आप OpenAi के सारे Tools जैसे Chat GPT आदि में Use कर सकते है | इस प्रकार आपको पता चल गया होगा की Dall E 2 kya hai

Open Ai Official Website

Dall-E-2

Dall E 2 Kaise Kaam Karta Hai – Dall E 2 कैसे काम करता है ?

Dall E 2 कैसे काम करता है ? Dall E 2 Deep Learning पर Based एक Ai tool है जो हमारे द्वारा दिये गए Discription / Command के आधार पर Image Generate कर के देता है | यह Image ai की मदद से स्वतः ही Generate होती है न की किसी Website से Donwload होती है |

आइये इसे अब हम एक Example के जरिये समझते है

नीचे दिये गए Photo में हमने DALL-E image generator में “ Heavy rainfall in green desert ” लिखा है | इसके बाद Dall E 2 ने अपनी AI से स्वतः ही Image Generate करके दिया है |

Dall E 2 kya hai. Dall E 2 in Hindi. Open AI

इसमें आपको जो भी चारों Image दिख रखे है वो आपको Google पर या किसी website पर नहीं मिलेंगे | ये image ai के मदद से बनाए गए है |

इसी तरह आप भी try करके देख सकते है | आपके मन में जो भी आ रहा हो उसे आप Type करके देख सकते है | Dall E 2 फिलहाल अभी Beta Version में Avaible है | इसलिए हो सकता है कि कई बार ये सटीक Result न दे | लेकिन आने वाले समय में ये और भी बेहतर होता चला जाएगा |

इसी तरह आप अपनी किसी Photo को upload कर उसे भी Edit कर सकते है | जैसे की आपने कोई image upload की उसमें आपको कोई चीज़ Add करनी है या कोई चीज़ Remove करनी है | तो उसे आप Select करके कोई भी चीज़ लाने या हटाने का Command type कर सकते है | फिर ये अपने आप ही आपके द्वारा Type किए हुये Dicription के आधार पर Image का result Show करेगा |

जैसे नीचे दिये गए Photo में देख सकते है | सबसे पहले आपको फोटो upload कर उसे Crop करना होगा |

Dall E 2 kya hai. Dall E 2 in Hindi. Open AI 1 1

इसके बाद आपको Photo में जिस जगह पर कोई भी चीज़ Add करनी है उस जगह को select करना होगा | जैसा कि नीचे दिये गए Photo में हमने select किया है | उसके बाद आपको Command type करना है | जैसे हमने पानी वाली जगह को select कर “Add Wood Boat in water ” टाइप किया है |

Dall E 2 kya hai. Dall E 2 in Hindi. Open AI 1

इसके बाद थोड़ी ही देर में ये आपको Result show कर देगा | यह आपको 4 Result show करेगा जिसमें से आप अपनी पसंद की photo को download कर सकते है |

Dall E 2 kya hai. Dall E 2 in Hindi. Open AI 2

कई बार ये हमारे द्वारा Type किए हुये Words को ठीक से नहीं समझ पाता | लेकिन आने वाले समय में इसके Developer इसको और भी ज्यादा Advance बनाते रहेंगे | फिलहाल यह Beta Version में ही है |

Dall E 2 mein sign up/ Login kaise kare.

आइये अब जानते है की Dall E 2 में Sign up / Login kaise kare. आपको इसलिए लिए Open AI का free account create करना होगा | यह Account / आईडी आपको Open AI के Chat GPT आदि Platform पर भी काम आएगा | Open Ai में Sign Up करने के लिए आपको निम्न लिखित steps को follow करना होगा –

Open AI के Dashboard में जाकर आपको right side के top में Log in और Sign Up का Option मिलेगा |

अगर आपके पास Open Ai का account पहले से है तो आप Log in कर सकते है | अगर आपके पास Open AI का अकाउंट नहीं है तो Sign up पर click करे |

यहाँ पर आपको अपना Email ID डालना होगा | अगर आपको Captcha Show कर रहा होगा तो उसे Solve करना होगा | इसके बाद आपको 6 अंक या इससे अधिक का Password type करना होगा |

इसके बाद आपके Email ID पर एक Verification Mail आएगा | इसमें आपको Verify पर Click करना होगा |

इसके बाद आपको Mobile Number डालना होगा | उस number पर OTP आएगा | इसको Verify करने के बाद आपका Open AI account ready हो जाएगा | जिसे आप Dall E 2 , Chat GPT दोनों पर Use कर सकते है |

Chat GPT को तो आप Free में जितना चाहे उतना इस्तेमाल कर सकते है लेकिन Dall E 2 में आपको 50 Credit free में मिलते है | इसके बाद हर महीने आपको 15 Free Credit मिलते है | अगर इस 15 Credit को एक महीन में Use नहीं करते तो ये अगले महीने Add नहीं होते है |

अगर आप Credit Purchase करना चाहते है तो आप पैसे देकर Credit खरीद सकते है | एक Credit का मतलब है कि आप एक बार कोई Command लिख कर image generate या edit कर सकते है |

Dall E 2 से photo edit / generate करने के फायदे

इससे image generate करने में आपको कोई manual editing की जरूरत नहीं पड़ती | यह स्वतः से सारे काम कर के देता है जैसे आपने इसको command दिया है |

इसके द्वारा geneate किए हुये image किसी website से download किए हुये नहीं होते | यह image ai द्वारा स्वतः generate किए हुये होते है | अतः इसमें किसी भी प्रकार के copyright claim की संभावना नहीं के बराबर है |

आप इसके द्वारा Generate की कई Image को अपने Blog , Webiste , Social Media आदि में Share कर सकते है |

Dall E 2 से photo edit / generate करने के नुकसान

Dall E 2 से photo edit / generate करने के नुकसान की बात करें तो इसके नुकसान नहीं है लेकिन कुछ कमियाँ जरूर है |

इसके सबसे बड़ी कमी यहीं है कि Dall E फिलहाल Beta Version में है इसके कारण कई बार ये हमारे द्वारा दिये गए Command को ठीक से नहीं समझ पता | जिसके कारण कई बार command से अलग image generate करके दे देता है | हालांकि ऐसा हर बार नहीं होता |

कई बार ये हमारे द्वरा दिये गए Discription के आधार पार उचित image बनाके देता है तो कई बार अलग image. लेकिन समय के साथ साथ इसकी कमियाँ जरूर दूर होंगी और भविष्य में और भी बेहतर result मिलेंगे |

FAQ

Dall E2 में free में कितने Credit मिलते है ?

पहली बार account create करने पर 50 क्रेडिट और इसके बाद प्रति माह 15 credit free में मिलते है जिसे आपको महीने के अंदर ही इस्तेमाल करना होता है |

क्या Dall E free है ?

नहीं यह पूरी तरह से free नहीं है | इसमें आपको कुछ credit free में दिये जाते है | अगर आपको और use करना है तो आपको credit purchase करने होते है |

Conclusion

आज के इस पोस्ट “Dall E 2 kya hai. Dall E 2 in Hindi. Open AI” में हमने आपको डाल ई 2 से जुड़ी सारी जानकारी देने का प्रयास किया है | अगर आपको ये पोस्ट पसंद आया हो तो इसे Share जरूर करे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *