E Shram card kya hai ? E Shram card online kaise banaye

 E Shram card kya hai ? E Shram card online kaise banaye | पूरी जानकारी

E Shram Card Kya Hai (What is E Shram Card )

E Shram card kya hai – ई श्रम कार्ड भारत सरकार द्वारा शुरू की गयी योजना हैं जिसमें सरकार उन लोगों का Registration कर रही हैं तो कि असंगठित कर्मकार है अर्थात जो कि किसी संगठन से जुड़े नहीं हैं | जैसे कि छोटे मजदूर, रिक्शा चालक, सफाई कर्मचारी, रसोइया, घरेलू श्रमिक, नाई, घर में काम करने वाली बाई, सड़क बाज़ार में समान बेचने वाले, सब्जी फल बेचने वाले आदि अनेक लोग इस e श्रम कार्ड बनवा सकते हैं और योजनाओं के लाभ ले सकते है |

E Shram ke kya kya fayade hain ( Benefits of E Shram Card in Hindi )

ई श्रम कार्ड से श्रमिकों को अनेक प्रकार की सुविधाओं और योजनाओं का लाभ मिलेगा | इसमें श्रमिकों को 2 लाख तक का दुर्घटना बीमा कवर मिलेगा | जिससे श्रमिक को दुर्घटना से विकलांगता या मृत्यु की स्थिति में श्रमिक के परिवार को 2 लाख तक ही सहायता मिलेगी |

इसके अतिरिक्त समय समय पर सरकार द्वारा आने वाली योजनाओं का भी लाभ मिलता रहेगा |

E Shram Card Online Kaise banaye ( How to make E Shram Card Online )

ई श्रम कार्ड बनाने के लिए सरकार ने ई-श्रम पोर्टल को लॉंच किया है | जिससे आप आसानी से ई श्रम कार्ड को घर बैठे ऑनलाइन अपने कम्प्युटर या मोबाइल आदि से बना सकते हैं |

तो आइये जानते हैं कि E Shram Card Online Kaise banaye ( How to make E Shram Card Online )

सबसे पहले अपने Computer या Mobile Device में कोई भी Browser जैसे Chrome, Edge, Mozilla Firefox, Opera आदि को Open करे |

उसके बाद E Shram Card टाइप कर Search करे |

E Shram card kya hai ? E Shram card online kaise banaye | पूरी जानकारी

जिससे e-SHRAM : Home Portal आ जाएगी |

इस पर Click करे | आप इस portal पर सीधे नीचे दिये गए Link से भी जा सकते हैं |

Click Here : http://eshram.gov.in/home

इसके बाद आपको Right Side में Register on e-shram का Option मिलेगा इस पर Click करे | या आप इस Link से भी Directly जा सकते हैं

Click Here : https://register.eshram.gov.in/#/user/self

अब आपके पास Self Registration का Form Open होगा |

E Shram card kya hai ? E Shram card online kaise banaye | पूरी जानकारी

इसमें आपको अपना Mobile Number डालना होगा | आपको उसी Number को डालना है जो कि आपके Aadhar Card के साथ Link है |

इसके बाद आपको Captcha Code डालना है जो कि आपको वहीं दिखाई देगा | इसके बाद आपको दो Options पुछे जाएंगे

 Are you a member of?

  • Employees’ Provident Fund Organization (EPFO)
  • Employees’ State Insurance Corporation (ESIC)
अगर आप इनमें से किसी समूह से जुड़े हैं तो Yes पर Tick कर अगर नहीं तो No पर Tick कर Send OTP Button पर Click करे |
इसके बाद आपके Mobile Number पर 6 अंको का OTP नंबर आएगा इसे आपको Fill करना हैं |
इसके बाद YOUR PERSONAL PERTICULAR AS PER AADHAR पेज open होगा जिसमें आपके Aadhar Card के अनुसार आपकी Personal details Show होगी | आपको इसके नीचे I agree that all the information shown above are correct पर Tick कर Continue to enter other details पर Click करे |
E Shram card kya hai ? E Shram card online kaise banaye | पूरी जानकारी
इसके बाद आपके पास क्रमशः Personal Information और Address के Form open होंगे | इसमें आपको अपनी Personal Details जैसे Name, Email Address, Fathers Name, Mobile Number आदि जानकारी Type करनी होगी | इसके बाद Save and Continue पर Click करे |
इसके बाद Address Form आएगा जिसमें आपको अपना Address डालना है | फिर Save and Continue Button पर Click करे |
अब आपके पास Education Qualification का Form आएगा जिसमें आपको अपना Higher Qualification क्या हैं डालना होगा | साथ ही आपको इसका Certificate भी Upload करना होगा |
E Shram card kya hai ? E Shram card online kaise banaye | पूरी जानकारी
इसके बाद क्रमशः आपको अपना Occupation (अर्थात आप क्या कार्य करते हैं ) डालना होगा | इसके साथ अपनी अपना Secondary Occupation भी डाल सकते हैं |
E Shram card kya hai ? E Shram card online kaise banaye | पूरी जानकारी
इन सब के बाद आपको आखिर में अपना बैंक Details जैसे Bank Account Number, IFSC Code, Name आदि डालना होगा | इसके बाद आपको Save and Continue पर Click करना होगा | अब आपका E Shram Card लगभग तैयार हैं बस आपको आपके द्वारा डाली गयी Information को चेक करना होगा फिर Submit Button पर Click करे |
इसके बाद आपको E Shram कार्ड Download और Print करने का Option मिलेगा | आप e-Shram को PDF के रूप में Download कर सकते हैं |
इस तरह से आप घर बैठे बड़ी ही आसानी से E Shram Card बना सकते है |

Mobile se E Shram Card Kaise Banaye ( How to make E Shram Card using Mobile Phone )

ऊपर जिस तरह Steps दिये गए ठीक उसी प्रकार के Options आपको अपने Mobile Phone में भी दिखेंगे | आप ऊपर दिये गए Steps को Follow कर अपने Mobile Phone से ई श्रम कार्ड बना सकते हैं |

Read Also

Windows 11 ke Features | Windows 11 Features in Hindi |

अगर आपको ये Post पसंद आया तो इसे Share जरूर करे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *