करेले के फायदे | Benefits of Bitter Gourd. करेले में होते हैं ये तत्व |
करेला एक सब्जी है | करेले को बहुत से लोग खाना पसंद नहीं करते | इसका कारण है करेले की कड़वाहट | यह स्वाद में कड़वा होता है | करेला जैसे कड़वा होता है लेकिन कड़वा होने के साथ करेले के बहुत से फायदे भी होते हैं जो शरीर के लिए लाभकारी है | आइए यह जानते हैं करेले के क्या-क्या फायदे हो सकते हैं |
करेला कड़वा होने के साथ करेले में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीज, फास्फोरस, मैग्नीशियम विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन बी भरपूर मात्रा में होता है | करेले में कैलोरी कम होता है | इसको खाने से सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है |
करेले की सब्जी, करेले का जूस पीने से शरीर को बहुत फायदा होता है | बहुत से लोग करेले के कड़वेपन की वजह से करेला खाने में सोचते हैं | करेला में फास्फोरस और विटामिन भरपूर होता है | करेले खाने के बहुत से फायदे होते हैं | करेला शरीर से फैट कम करता है, खून को साफ रखता है, पेट की सफाई करने में कारगर होता है |
इससे कोलेस्ट्रॉल बैलेंस होता है | इससे खांसी जुखाम कब्ज की समस्या दूर होती है | करेले को खाने से शरीर में Fat नहीं बनता और यह हमारी इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है और पाचन क्रियाओं में भी करेला काफी फायदेमंद हैं | करेले में उपस्थित विटामिन सी और एंटी ऑक्सीडेंट्स आंखों की कमजोरी मे बहुत फायदेमंद होते हैं | करेले का सेवन हमारे शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाता है |
करेले का जूस पीने में कड़वा होता है इसके लिए आप करेले के जूस में हल्का शहद मिलाकर सेवन कर सकते हैं | करेले का जूस पाचन तंत्र के लिए काफी फायदेमंद है | करेले का जूस पीने से हमारे शरीर में पाचन शक्ति में वृद्धि होती है जिससे हमारा पाचन तंत्र मजबूत होता है |
करेले के जूस को हमें महीने में तीन से चार बार पीना चाहिए | करेला खाने और इसके जूस से हमारे शरीर में जो Fat चर्बी मौजूद होती है उसे काटता है | करेला शरीर से फैट को Burn करता है जिससे हमारे शरीर में फैट नहीं बनती |
जिन लोगों को पथरी की समस्याएं उनके लिए करेला बहुत ही फायदेमंद है | पथरी होने से करेले का जूस और करेले की सब्जी खाने से पथरी की समस्या से आराम मिलता है | करेले में कैरोटीन और विटामिन ए काफी मात्रा में होता है | हफ्ते में दो से तीन बार करेले के जूस का सेवन करने से आंखों को काफी फायदा होता है |
करेले से आंखों की समस्याओं से लाभ होता है | इसके सेवन से नजरों की कमजोरी दूर होती है |इसमें विटरस और एलकीलाइट तत्व मौजूद होते हैं जो शरीर में फंगल फोड़े फुंसियों के लिए कारगर है | करेले को हल्का छीलकर चिकना पेस्ट बनाकर हाथ, पैर, त्वचा में लगाने से यह समस्या नहीं होती | दाद खुजली से भी छुटकारा मिलता है |
यह हमारे खून को भी साफ रखता है | खून के साफ ना होने से हमें बहुत सी प्रॉब्लम होने लगती है | चेहरे पर कील, मुंहासे, पिंपल होते हैं | इसके बचाव के लिए करेले का जूस एक आयुर्वेदिक उपाय है | इसके साथ करेले का जूस शुगर को भी नियंत्रित करता है | करेले के जूस को खाली पेट में पीने से ब्लड शुगर नियंत्रित होता है और शुगर लेवल बैलेंस होता है |
अगर आप भूख ना लगने से परेशान हैं | बहुत से लोगों को भूख ना लगने की समस्या होती है तो करेले का सेवन फायदेमंद होता है | अगर भूख नहीं लगेगी तो हम खाना सही मात्रा में नहीं खाएंगे जिसके कारण हमारा शरीर कमजोर हो जाएगा और कमजोरी होने से हमारे शरीर को कई बीमारी अपना घर बना लेती हैं | करेले के जूस व सब्जी खाने से हमारे शरीर में पाचन क्रिया अच्छे से होता है और हमें भूख लगती है |
हमें लगता है कि करेला कड़वी सब्जी है यह कड़वेपन से भरा है | और इसकी कड़वाहट की वजह से बहुत से लोग करेले को खाना पसंद नहीं करते | मगर केरेला जितना कड़वा होता है उतने ही इसके फायदेमंद हैं | यह कड़वी सब्जी हमारे शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है | यह हमारे शरीर को बहुत प्रकार से लाभ पहुंचाता है |
अगर आपको ये पोस्ट पसंद आया हो तो इसे Share जरूर करे | अगर आपका कोई सवाल या सुझाव हो तो नीचे Comment करे |