Kitne deshon ke paas parmanu bam hai – Nuclear Bomb Countries | जानिए किन देशों के पास परमाणु बम हैं |
परमाणु बम के बारे में तो आप सभी जानते ही होंगे | ये दुनिया का एक ऐसा हथियार हैं जो कुछ ही समय में हमारी पृथ्वी को तहस नहस कर सकता हैं | आज हम आपको Kitne deshon ke paas parmanu bam hai इसके बारें में विस्तार से बताएँगे |
Parmanu Bam kya hota hai – What is nuclear Bomb ( परमाणु बम क्या होता हैं )
आपके मन में ये सवाल तो जरूर आया होगा कि आखिर ये parmanu bam kya hota hai और ये इतना विध्वंसक क्यों हैं | तो आइये जानते हैं –
Parmanu Bam या Nuclear Bomb एक विस्फोटक हथियार या Bomb होते हैं जिसमें नाभिकीय विखंडन की क्रिया से विस्फोट होता हैं | जिससे काफी तबाही होती हैं | विस्फोट के बाद भी Radiation से इतनी तबाही आती हैं कि मानव शरीर को गलाकर खाक कर देता हैं |
इन्हें भी जरूर पढ़ें :
अमेरिका ही दूसरे देशों पर आर्थिक प्रतिबंध क्यों लगाता हैं – American Sanctions
Kitne deshon ke paas parmanu bam hai – कितने देशों के पास परमाणु बम हैं
वर्तमान में दुनिया में 9 देशों के पास परमाणु बम हैं | Federation of American Scientist की Report के अनुसार इन देशों के पास परमाणु बम है –
9. North Korea :-
ऐसा माना जाता है कि उत्तरी कोरिया के पास 20 से 30 परमाणु बम है | उत्तरी कोरिया को परमाणु बम बनाने की technology पाकिस्तान ने दी थी |
8. Israel :-
Israel एक बहुत ही शक्तिशाली और आत्मनिर्भर देश हैं | इसकी Technology दुनियाभर में मशहूर हैं | Israel के पास में 80 से 90 परमाणु बम हैं | हालांकि Israel ने कभी भी इसकी अधिकारी पुष्टि नहीं की हैं |
7. भारत ( India ) :-
भारत ने सबसे पहले 1974 में पहली बार परमाणु परीक्षण किया था जिसका नाम Smiling Buddha था | 1974 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी के काल में हुये इस परमाणु परीक्षण ने दुनिया को भारत की परमाणु शक्ति का अंदाजा हुआ |
उस समय दुनिया की पाँच महाशक्तियों ( America, Russia, France, Britten, China) के बाद भारत ही पहला ऐसा देश था जिसने परमाणु शक्ति हासिल की थी |
इसके बाद 1998 में भारत ने प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में दूसरा परमाणु परीक्षण किया गया | इसका नाम shakti 98 रखा गया था | इस परीक्षण की ज़िम्मेदारी मिसाइल मेन के नाम से मशहूर डॉ अब्दुल कलाम की थी |
वर्तमान में भारत के पास 154 परमाणु बम हैं | भारत No First Use Policy को मानने वाला देश हैं | अर्थात भारत पहले कभी भी किसी देश पर परमाणु हमला करने की पहल नहीं करेगा | इसके साथ ऐसे देश जिसके पास परमाणु बम नहीं हैं उसके साथ किसी भी प्रकार का युद्ध होता तो भारत कभी भी उस पर परमाणु शक्ति का प्रयोग नहीं करेगा |
6. Pakistan : –
1998 में भारत के परमाणु परीक्षण के कुछ दिनों बाद ही Pakistan ने भी परमाणु परीक्षण किया था | वर्तमान में पाकिस्तान के पास 165 परमाणु बम है |
5. Britten :-
ब्रिटेन अमेरिका और सोवियत संघ ( Russia ) के बाद तीसरा ऐसा देश था जिसने परमाणु शक्ति हासिल की थी | ब्रिटेन ने 3 October 1952 में परमाणु बम का सफल परीक्षण किया था | वर्तमान में ब्रिटेन के पास करीब 225 परमाणु बम हैं |
4. France :-
France ने 13 February 1960 में प्रथम परमाणु परीक्षण किया था | वर्तमान में France के पास 290 परमाणु बम हैं | France भी No First Use Policy पर कायम है | France दुनिया का चौथा परमाणु सपन्न देश बना था |
3. China :-
चाइना वर्तमान में दुनिया में तीसरा सबसे अधिक परमाणु बम रखने वाला देश है | चाइना से 16 October 1964 में पहला परमाणु परीक्षण किया था | China भी France और भारत जैसे No First Use Policy की बात करता हैं | वर्तमान में China के पास 350 परमाणु बम हैं |
2. America
अमेरिका ने दुनिया में सबसे पहले परमाणु बम बनाया था | इसके साथ ही अमेरिका ही एक मात्र ऐसा देश हैं जिसने किसी युद्ध में परमाणु बम का प्रयोग किया है |
अमेरिका ने 1945 में जापान के दो शहर हिरोशिमा और नागाशाकी में परमाणु बम गिराया था |
अमेरिका ने 16 July 1945 को प्रथम परमाणु परीक्षण किया था | वर्तमान में अमेरिका के पास लगभग 5,550 परमाणु बम हैं |
1. Soviet Union ( Russia ) :-
अमेरिका के बाद Soviet Union ने 29 August 1949 को प्रथम परमाणु परीक्षण किया था | Soviet Union दूसरा परमाणु शक्ति सम्पन्न देश बना था |
Soviet Union जिसका वर्तमान में हम रूस के नाम से जानते है, दुनिया में सबसे अधिक परमाणु बम रखने वाला देश हैं | रूस के पास वर्तमान में लगभग 6250 से अधिक परमाणु बम हैं |
उपरोक्त सभी आंकड़े केवल Internet और ज्ञात सूत्रों से प्राप्त हैं | कोई भी देश अपने पास परमाणु बमों की संख्या को आधिकारिक रूप से नहीं बताता है |
अगर आपको ये Kitne deshon ke paas parmanu bam hai जानकारी पसंद आई हो तो इसे Share जरूर करे |
इन्हें भी जरूर पढ़ें :