क्या सच में बादाम खाने से दिमाग और याददाश्त तेज होती हैं ?

 

क्या सच में बादाम खाने से दिमाग और याददाश्त तेज होती हैं ? जानिए सच्चाई |

आपने बादाम के बारे में ये तो जरूर सुना होगा की बादाम खाने से दिमाग तेज होता है | याददश्त बढ़ती हैं | आदि अनेक बाते जो बादाम को लेकर प्रचलित हैं | लेकिन क्या सच में बादाम खाने से दिमाग और याददाश्त तेज होती हैं ? इसके बारे में आइये जानते हैं |

क्या सच में बादाम खाने से दिमाग और याददाश्त तेज होती हैं जानिए सच्चाई

बादाम के बारे में जानने से पहले हमें पहले ये जान लेना होगा कि बादाम में कौन कौन से पोषक तत्व होते हैं |

बादाम में पाये जाने वाले पोषक तत्व :

बादाम में कई प्रकार के Vitamins और Minerals पाये जाते हैं | बादाम में Vitamin-E, Zinc, Calcium, Magnesium, Folic Acid, 3 Fatty Acid आदि पोषक तत्व पाये जाते है | जो हमारे शरीर के लिए काफी फायदेमंद होते हैं |

बादाम खाने के फायदे :

बादाम खाने से न केवल हमारे Braine को फायदा होता है बल्कि बादाम से हमारे शरीर के लिए आवश्यक पोषक तत्वों की पूर्ति भी होती हैं | इसलिए बादाम हमारे शरीर के लिए कई तरह से फायदेमंद है |

पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद :

बादाम के सेवन से हमारे पाचन तंत्र मजबूत होता हैं | इसमें उपस्थित पोषक तत्व पाचन तंत्र के लिए काफी फायदेमंद होते हैं |

शरीर के विकाश के लिए :

जैसा कि हम सभी जानते है कि शरीर के विकाश के लिए Protein एक जरूरी तत्व है | बादाम में उपस्थित Protein शारीरिक विकाश के लिए अत्यंत लाभदायक है |

वजन कम करने में सहायक :

Research में ये पाया गया है कि बादाम के सेवन से वजन कम करने में सहायता मिलती हैं | बादाम शरीर में Fat जमा होने नहीं देता और भूख को दबाने का काम करता हैं | अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं तो प्रतिदिन बादाम का सेवन अवश्य करें |

हाइ ब्लड प्रेशर में उपयोगी :

बादाम में magnesium अधिक होता हैं जो उच्च रक्तचाप ( High Blood Pressor ) को कम करने में सहायक हैं | साथ ही इससे हृदय घात को रोकने में भी मदद मिलती हैं |

गर्भावस्था में लाभकारी :

बादाम में Folic Acid भी पाया जाता हैं जो गर्भवती महिला और उसके बच्चे के लिए काफी लाभकारी माना जाता हैं |

प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में सहायक :

बादाम में उपस्थित अनेक Vitamins और Minerals शरीक में Immunity बढ़ाने में सहायक होते है | इससे हमारे शरीर को विभिन्न रोगों से लड़ने की ताकत मिलती हैं |
इनके अलावा भी बादाम हमारे शरीक को अनेक प्रकार से लाभ देता हैं | लेकिन अब सवाल यह है कि क्या सच में बादाम खाने से दिमाग और याददाश्त तेज होती हैं ?
तो इसका जवाब हैं – ना | केवल बादाम खाने से स्वतः ही हमारा दिमाग न तो तेज होगा और ना ही याददाश्त तेज होगी | बादाम में ऐसे कई पोषक तत्व होते हैं जो शरीर के साथ साथ हमारे Braine के विकाश के लिए, Braine के Cells को repair करने के लिए और Braine System को सुचारु रूप से चलाने में सहायक होते हैं |
लेकिन इसका अर्थ यह नहीं हैं कि केवल बादाम खाने मात्र से ही दिमाग तेज होगा या याददाश्त तेज हो जाएगी | इसके लिए यह जरूरी हैं कि हम किस प्रकार से अपने दिमाग का उपयोग करते हैं | बादाम के साथ साथ अखरोट, काजू आदि अनेक Dry Food भी Braine के विकाश के लिए सहायक होते हैं |
अगर आपको ये पोस्ट पसंद आया हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर Share करे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *