Motu Patalu Cartoon | मोटू पतलु कार्टून Video | कहानी मोटू-पतलू कार्टून की |

Motu Patalu Cartoon | मोटू पतलु कार्टून Video | कहानी मोटू-पतलू कार्टून की |

Motu Patalu Cartoon ( Motu Patlu Cartoon ) के बारे में तो आप सभी ने सुना ही होगा | बच्चों के मनपसंद cartoons में से Motu Patalu Cartoon एक काफी लोकप्रिय Cartoon हैं | न केवल बच्चे बल्कि बड़े भी इस मोटू पतलू कार्टून को देखते हैं | क्योंकि ये कार्टून काफी Entertaining है इसलिए इसे काफी लोक्र्पियता मिली है |

Motu Patalu Cartoon दो दोस्तों की कहानी है | ऐसे दोस्त जो हमेशा साथ रहते हैं और एक दूसरे का साथ देते हैं | Motu और Patalu परेशानियों का साथ मिलकर सामना करते हैं | दोनों दोस्त में मोटू गुस्सा वाला है, वही पतलू शांत और सीधा स्वभाव का है |

 Motu Patalu दोनों एक साथ फुरफुरी नामक नगर में रहते हैं | Motu को समोसा खाना बहुत पसंद है | Motu हर वक्त समोसे के बारे में ही सोचता रहता है | मोटू सोच समझकर कार्य नहीं करता जिसके कारण उसके बनते काम भी बिगड़ जाते हैं |

मोटू अक्सर समस्याएं पैदा करता है और जल्दबाजी में मुसीबत खड़ा कर लेता है | Patalu, Motu की नई-नई गलतियों और समस्याओं से परेशान हो जाता है | Patalu, Motu के द्वारा खड़ी की गई समस्याओं को हल करने में हमेशा मोटू के साथ होता है | Motu Patalu के साथ उनके अन्य साथी जो हमेशा साथ रहते हैं | Police Inspector Chingam, डॉक्टर झटका ( Doctor Jhataka ) और घसीटा राम ( Ghasita Ram ) | 

यह सभी कितनी भी बड़ी मुसीबत क्यों ना हो Motu Patalu के साथ रहते हैं | मोटू हर दिन कोई न कोई कांड करता रहता है जिसे पतलू और बाकी साथी मिलकर हल करते हैं |

Motu Palalu Cartoon अन्य कई किरदार हैं आइये जानते हैं उनके बारे में

Characters in Motu Patalu Cartoon ( मोटू – पतलू कार्टून के पात्र )

1. Motu –

मोटू को समोसे खाना बहुत पसंद है | उसे समोसा बहुत प्यारा है | Motu नींद में भी समोसे के बारे में सोचता रहता है | मोटा होने के कारण Patalu और बाकी साथी Motu को मोटू कहते हैं | फुरफुरी नगर में अगर किसी के ऊपर भी मुसीबत आती है तो  Motu उसकी मदद करता है |

कहीं जुर्म होता है तो उसे रोकने का मोटू पर  एक जुनून सा आ जाता है पर मोटू बिना समोसे खाए अपना दिमाग नहीं चलाता | समोसे खाए बिना मोटू की दिमाग की बत्ती नहीं जलती | हमेशा कहता रहता है खाली पेट मेरे दिमाग की बत्ती नहीं जलती |

Motu, Patalu और साथी से कहता है कि समोसे के बिना कुछ नहीं सूजता |  मोटू जब भी मुसीबत में फंसता है उसे सबसे पहले समोसे की याद आती है | मोटू को समोसे से इतना प्यार है कि कहीं दूर से समोसे की खुशबू आ जाए तो वह अपने आप को रोक नहीं पाता, उस की ओर आकर्षित होने लगता है |

समोसे खाने के बाद मोटू के अंदर एक अलग सी शक्ति आ जाती है | जिसे वह अपने दुश्मनों को पराजित करने के लिए उपयोग करता है | मोटू अपनी मूर्खता के चलते बनते काम भी बिगाड़ लेता है | पर अपनी शक्ति और ताकत से दुश्मनों का सामना बड़ी बहादुरी से करता है और अपने दोस्तों और फुरफुरी नगर की रक्षा के लिए हमेशा तैयार रहता है |

AVvXsEiHZrfRkAXcGQLucaBbZ4Hg1Sx 1RRCZTZ24G9OTaYiYofg8rr RTRYlBOoh mjWlPauXQX17bD0E9eLYjNGp8DYh3FdFkMQROqBhBDxuAAFtiC2ZKHc2VeI1vCDetaV79W77SGQQW9WWJaU fxzR2co ThjYaqGS5SonWjX 5rnUcgkBnHWQtG9M=w640 h328

2. Patalu

Motu को जिस प्रकार समोसे पसंद है उसी तरह Patalu को चाय पीना पसंद है | वह चाय पीने के साथ साथ अखबार भी पढ़ता रहता है | पतलू हमेशा मोटू के साथ रहता है | Patalu दिखने में Motu से लंबा और पतला है इसलिए फुरफुरी नगर में रहने वाले सभी लोग  Patalu को पतलू कहकर बुलाते हैं |

Patalu बुद्धिमान शांत विचार का है | पतलू ज्यादातर फुरफुरी नगर वासियों को राय देता रहता है | Patalu, Motu की सभी परेशानियों में साथ होता है | दोनों एक दूसरे की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं |

फुरफुरी नगर में Motu Patalu एक पक्के दोस्त हैं जय और वीरू की तरह | दोनों रोज कोई ना कोई परेशानी और मुसीबत में फंसते रहते हैं | Patalu मुसीबत आने पर धैर्य और सूझबूझ से काम लेता है | Motu aur Patalu दोनों बुराई से लड़ने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं |दोनों बुराई के खिलाफ डटकर सामना करते हैं |

3. Doctor Jhatka

Doctor Jhatka, Motu aur patalu का दोस्त है साथ ही एक वैज्ञानिक है जो रोज नए नए एक्सपेरिमेंट करता रहता है | अपने अनोखे एक्सपेरिमेंट से नए-नए और नायाब गैजेट बनाता है | Motu Patalu इन Gadgets का  उपयोग अपने कामों और मुसीबतों को हल करने के लिए करते हैं | और कभी-कभी उन गैजेट से खुद को ही मुसीबत में डाल लेते हैं |

Gadget के गलत उपयोग से बिगड़ी हुई चीज को सुधारने के लिए डॉक्टर झटका, Motu Patalu ज्यादा व्यस्त रहते हैं | मोटू और पतलू डॉक्टर झटका को बड़े भैया कहते हैं | डॉक्टर झटका के द्वारा बनाए गए Gadgets मोटू और पतलू की काफी मदद करते है | अपने नए अविष्कारों से आते रहते हैं

4. Ghasita Ram

घसीटाराम Doctor Jhatka के काम में मदद करता है और एक असिस्टेंट के रूप में काम करता है | इसके अलावा घसीटा राम फोटोग्राफर है | घसीटा राम को रसगुल्ला खाना पसंद हैं | वह किसी भी बात पर राय देता रहता  है चाहे वह गलत ही क्यों ना हो | वह कहता रहता है कि मुझे 20 साल का तजुर्बा है |

5. Chingam (Police Inspector )

चिंगम फुरफुरी नगर में पुलिस इंस्पेक्टर है | Chingam पूरे नगर की चोरों से रक्षा करने में लगा रहता है | Inspecot Chingam, Motu Patalu की मुसीबतों को हल करने में मदद करता हैं | Chingam गुंडो और चोरों से लड़ने में Motu aur Patalu के मदद करता हैं |

Chingam को इडली खाना पसंद है | Inspector Chingam जब गुंडो और चोरो को पकड़ने जाता है तो हमेशा कहता रहता है Why is fear when Chingam is here. चिंगम के चंगुल से बचना impossible बोले तो Impossilble |

इंस्पेक्टर चिंगम एक्शन के चक्कर में खुद को चक्कर में डाल लेता हैं | चिंगम मोटू पतलू का मित्र है जो फुरफुरी नगर को क्राइम मुक्त रखना चाहता है |

6. John

जान फुरफुरी नगर में चोरी करना और मोटू पतलू से बदला लेने की सोचता रहता है | जॉन के बनाए हुए प्लान को Motu Patalu हमेशा खराब कर देते हैं | इसलिए जॉन Motu Patalu को फुरफुरी नगर से भगाना चाहता है |

जॉन के गलत इरादों को Motu Patalu, डॉक्टर झटका, घसीटाराम, चिंगम सभी साथ मिलकर खराब कर देते हैं | जॉन हमेशा जॉन बनेगा डॉन कहता रहता है | जॉन, डॉन बनने का सपना देखता रहता है | Motu Patalu उसके सपने को पूरा नहीं होने देते | फुरफुरी नगर मे जॉन द डॉन के नाम से जाना जाता है |

7. Boxer

फूरफुरी नगर में एक Boxer भी है जो Body Builder है जो काफी ताकतवर हैं |

Dubbing Artist of Motu Patalu Cartoon

Motu Patalu cartoon में Saurav Chakraborty ने Motu Patalu, घसीटा राम, Chingam, John, Boxer की आवाज दी हैं और Omi Sharma जी ने Doctor Jhatka को आवाज दी हैं |

Motu Patalu Cartoon के Creator Kripa Shankar Bhardwaj जी हैं | यह Series पहली बार Nickelodeon TV channel पर 16 October 2012 को प्रसारित किया गया था | तब से लेकर आज तक इसके 1000 से भी अधिक Episodes आ चुके हैं | साथ ही Motu Patalu के ऊपर कई Animated Movie भी आ चुकी हैं |

अगर आपको Motu Patalu cartoon के बारे में ये पोस्ट पसंद आई  हो तो इसे Share जरूर करे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *