Muvizu Play | कार्टून विडियो कैसे बनाते हैं ? खुद की कार्टून फिल्म बनाए |

कार्टून विडियो कैसे बनाते हैं ? खुद की कार्टून फिल्म बनाए | a way to make cartoon Movies? Muvizu Software.

दोस्तों, आपने TV में, YouTube में कई सारी Cartoon फिल्में देखी होंगी | आपने Tom and Jerry, Chhota Bheem, Deraemon, Motu Patlu आदि Cartoons के बारे में जरूर सुना और देखा होगा | इन कार्टून के देखते समय आपके मन में जरुर आया होगा कि आखिर ये Cartoon फिल्में बनती कैसे हैं? क्या हम भी Cartoon फिल्म बना सकते हैं? कार्टून फिल्म बनाने के लिए कौन सा Software उपयोग करें? तो आइये जानते हैं कि Muvizu Play | कार्टून विडियो कैसे बनाते हैं ? खुद की कार्टून फिल्म बनाए |
हम जो कार्टून फिल्में देखते हैं वो या तो 2D में होती हैं या 3D में |
Muvizu Play | कार्टून विडियो कैसे बनाते हैं ? खुद की कार्टून फिल्म बनाए |
कार्टून फिल्में या Animation फिल्में बनाने के लिए हमें एनिमेशन Software की जरूरत होगी | हम जिस Animation Software के बारें में बताने जा रहे हैं उसका नाम Muvizu हैं | ये एक Free 3D Animation सॉफ्टवेयर हैं जिसमें आप आसानी से एक अच्छी 3D Cartoon फिल्म बना सकते हैं |
आप चाहे तो Muvizu का Paid version भी खरीद सकते हैं जिसमें अधिक Features, Characters मिलेंगे और आपकी Video में Watermark भी नहीं आएगा | लेकिन अगर आप सीखना चाहते हैं तो आप Muvizu का Free Version का उपयोग कर सकते हैं | इसका Free Version Download करने के लिए आप इसकी Official Website में Visit कर सकते हैं या नीचे दिये Link से Download कर सकते हैं |
Muvizu एक कम्प्युटर Software हैं जिसमें 3d Animation बनाना बहुत आसान हैं |
Muvizu Play में आप बिना किसी Advance Knowledge के आसानी से कार्टून फिल्म बना सकते हैं | इस Software में आपको कई सारे Free / Paid Characters/Models मिल जाएंगे |
आप इन Models के कपड़े, उसकी Height, Colors बदलकर अपने हिसाब से डिज़ाइन कर सकते हैं | इस Software में आपको बहुत सारे Pre-Design Sets मिल जाएंगे | इसके अतिरिक्त इसमें कई सारे Vehicales, Trees, Flowers, Furnitures, Roads, Musical Intruments आदि अनेक Objects मिल जाएंगे | आप इनका उपयोग कर नया Set तैयार कर सकते हैं |
System Requirements
Windows 7 or newer.
2.4 GHz processor
Graphics card with “Shader model 3”
2.3 GB of free disc space
इसमें आप अपने Characters में अलग अलग Animations दे कर छोटे छोटे Scene बनाकर एक Animated 3D कार्टून फिल्म बना सकते हैं | आप इसमें कई सारे कैमरे अलग अलग एंगल में लगाकर उसे भी Animate कर Moving शॉट ले सकते हैं| उसके बाद आप सीन से हिसाब से Camera Cuts लेकर विडियो तैयार कर सकते हैं  | इसके साथ ही आप  Character को Mouse की सहायता से चला या दौड़ा सकते हैं | आप सभी Objects की साइज़ और उसके रंग बदल सकते हैं |
जब आप पूरी तरह से Scene तैयार कर लेंगे उसके बाद आप इसे Video File के रुप में Export कर सकते हैं |
इस तरह आप अपनी छोटी से कार्टून फिल्म बना सकते हैं | ये सॉफ्टवेयर उपयोग में बहुत आसान हैं | आप YouTube में इसके Tutorials देख कर एक अच्छी से कार्टून फ़िल्म बना सकते हैं |
अगर आपका कोई सवाल या सुझाव हो तो नीचे कमेंट कर सकते हैं | धन्यवाद |
If you’ve got any question or suggestion, you’ll be able to comment below. Thanks |

2 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *