Paracetamol tablet uses in hindi पेरासिटामोल खाने के फायदे और नुकसान
Table of Contents
दोस्तों आपने Paracetamol Tablet के बारे में जरुर सुना होगा | यह एक आम दवा है जिसके बारे में सभी को थोडा बहुत पता ही होगा | आज के पोस्ट में हम आपको paracetmol से जुडी सारी जानकारी देने वाले है जैसे कि Paracetamol tablet uses in hindi, Paracetamol Syrup Uses in hindi | पेरासिटामोल का उपयोग | पेरासिटामोल खाने के फायदे और नुकसान | आदि के बारे में पूरी जानकारी देने जा रहे है |
Paracetamol Tablet का उपयोग बाकि दवाइयों की अपेक्षा ज्यादा सुरक्षित माना गया हैं | यह बाकि दवाइयों की तुलना में ज्यादा सुरक्षित हैं | Paracetamol न केवल Tablet के रूप में आता है बल्कि इसके Drop, Syrup और injection भी आते हैं |
Paracetamol Tablet का उपयोग वयस्कों और किशोरों के लिए किया जाता है | छोटे बच्चो के लिए Paracetamol Syrup का उपयोग होता हैं | एकदम छोटे बच्चे ( Pediatric Patients ) के Drop का उपयोग किया जाता हैं |
Paracetamol का Injection भी आता हैं | लेकिन Paracetamol Injection का उपयोग डॉक्टरों की सलाह पर और डॉक्टरों द्वारा ही किया जाता हैं | लेकिन Paracetamol Tablet का उपयोग मरीज अपने जरुरत के हिसाब से कर सकता हैं |
Paracetamol tablet uses in hindi – पेरासिटामोल टेबलेट का उपयोग
Paracetamol tablet uses in hindi | पेरासिटामोल टेबलेट का उपयोग आमतौर में बुखार और दर्द में किया जाता हैं | यह किसी अन्य दर्द निवारक टेबलेट की तुलना में ज्यादा सुरक्षित और सस्ती हैं | Paracetamol Tablet किसी भी प्रकार के दर्द में उपयोगी है |
जैसे कि सर में दर्द, कमर दर्द, हाथ और पैरों में दर्द, किसी प्रकार के चोट लगने से होने वाले दर्द अन्य सभी प्रकार के दर्द में Paracetamol Tablet का उपयोग किया जा सकता हैं |
दर्द के अलावा Paracetamol Tablet का उपयोग मध्य एवं तेज ज्वर बुखार ( Fever ) में भी किया जाता हैं | बुखार चाहे कैसा भी हो Doctors के द्वारा उसे Paracetamol दिया ही जाता है | आवश्यकता पड़ने पर Doctor पेरासिटामोल के साथ साथ एंटीबायोटिक टेबलेट भी दे सकता है |
बुखार, सिर में दर्द, मदन दर्द, हाथ पैर और जोड़ो में दर्द आदि में पेरासिटामोल टेबलेट का उपयोग करना सुरक्षित माना गया है | इसलिए इसे आप बिना किसी Doctor के Prescription के किसी भी दवा दुकान ( Medical Store ) से आसानी से खरीद सकते हैं |
Note : Paracetamol को Acetaminophen भी कहा जाता है |
Paracetamol 650 Uses in Hindi – पेरासिटामोल 650 टैबलेट का उपयोग
paracetamol 650 uses in hindi | पेरासिटामोल 650 टैबलेट का उपयोग भी बुखार, सिर में दर्द, मदन दर्द, हाथ पैर और जोड़ो में दर्द आदि मेंकिया जाता हैं | paracetamol 500 टेबलेट में पेरासिटामोल की मात्र 500 मिलीग्राम होती है जबकि Paracetamol 650 टेबलेट में पेरासिटामोल की मात्र 650 मिली ग्राम होती हैं | दोनों टेबलेट में केवल मात्रा का ही अंतर है जबकि दोनों दवाए एक ही है |
अगर किसी व्यक्ति का वजन ज्यादा है या उसे परेशानी ज्यादा है तो उसके लिए paracetamol 500 के बजाय paracetamol 650 दिया जाता है | कुछ Brand paracetamol 1000 भी बनाती है जो कि Sustained Release के रूप में होता है |
Sustained Release का अर्थ है कि यह शरीर में धीरे धीरे घुलती हैं | उदाहरण के लिए यदि किसी व्यक्ति को paracetamol के 1000 मिलीग्राम की आवश्यकता है तो या तो वह Paracetamol 500 की दो टैबलेट को दिन में दो बार शुबह शाम खा सकता है या paracetamol 1000 Sustained Release को एक बार | लेकिन साधारण तौर में Paracetamol 500 और paracetamol 650 का ही उपयोग किया जाता है |
Paracetamol Syrup uses in hindi – पेरासिटामोल सीरप का उपयोग
पेरासिटामोल टेबलेट के बाद आइये जानते हैं कि पेरासिटामोल सीरप का उपयोग किस तरह किया जाता हैं |
paracetamol Syrup uses in hindi |
paracetamol syrup का उपयोग बच्चो के लिए होता हैं | छोटे बच्चे तो Tablet खाना नहीं चाहते है या नहीं खा सकते उसके लिए Paracetamol syrup का उपयोग किया जाता है | Paracetamol या Acetaminophen Syrup का उपयोग भी बच्चों में बुखार, सर दर्द, हाथ आर पैरों में दर्द, शरीर में हरारत आदि के लिए होता है |
कई बार बच्चों को किसी प्रकार का टीका लगाने के बाद भी बुखार या शरीर का तापमान बढ़ने जैसी समस्या आती है उसके लिए भी Paracetamol syrup लेने की सलाह दी जाती है | जिस तरह पेरासिटामोल की टेबलेट सुरक्षति है उसी प्रकार पेरासिटामोल सीरप का उपयोग भी सुरक्षित माना गया है |
टेबलेट की तरह पेरासिटामोल सिरप के भी दो प्रकार है
Paracetamol 250 syrup
paracetamol 125 या Paracetamol 120 syrup
Paracetamol 250 Syrup
paracetamol 250 Syrup को आमतौर पर 3 से 6 साल तक के बच्चों के लिए use किया जाता है | Doctor कई बार इसके बदले में paracetamol 500 Tablet को आधी कर या एक तिहाई या एक चौथाई हिस्से को खाने की सलाह भी दे सकते है |
लेकिन अगर बच्चा टेबलेट नहीं खाता तो उसे paracetamol 250 syrup दी जाती है | इस syrup में पेरासिटामोल की मात्रा 250 मिलीग्राम प्रति 5 मिलीग्राम (250mg/5ml) होती है | यानि अगर 5 ml syrup पिलाई जाये तो 250 मिलीग्राम पेरासिटामोल दिया गया है |
Paracetamol 125 syrup या Paracetamol 120 syrup
Paracetamol 125 syrup या Paracetamol 120 syrup का उपयोग 4 महीने से 3 साल तक के बच्चों के लिए किया जाता है | इसके प्रति 5 ml syrup में 125 या 120 मिलीग्राम पेरासिटामोल होता है | कुछ कंपनी पेरासिटामोल 125 बनती है तो कुछ पेरासिटामोल 120 |
7 साल से 12 साल के बच्चों के लिए पेरासिटामोल syrup के बजाय पेरासिटामोल 500 या पेरासिटामोल 650 टेबलेट की आधी या तीन चौथाई मात्र दी जाति है |
Paracetamol Drop uses in hindi – पेरासिटामोल ड्रॉप का उपयोग
Paracetamol Drop uses in hindi – पेरासिटामोल ड्रॉप का उपयोग 3 महीने से कम उम्र के बच्चों के लिए किया जाता है | Doctor इसका उपयोग अपने हिसाब से 3 महीने से बड़े बच्चों के लिए भी कर सकते हैं |
Paracetamol Drop के एक मिलीलीटर (1 ml) में 100 mg, 125 mg, 150 mg मात्रा मिली हो सकती हैं | अलग अलग Company के Drop में इसकी मात्रा अलग – अलग होती है | इस लिए इसे सावधानी से ही उपयोग की जानी चाहिए | इसके लिए अपने Pediatrician ( बाल चिकित्सक ) की सलाह जरूर लेवें |
Paracetamol (Acetaminophen) tablet dosage by weight in Hindi – वजन के अनुसार पेरासिटामोल टेबलेट की खुराक |
खुराक:
वयस्क और 12 साल और उससे अधिक उम्र के बच्चे:
1 से 2 गोलियां 4 से 6 घंटे में ले सकते हैं | ( प्रति दिन अधिकतम 4000 मिलीग्राम तक। )
साधारणतः 500 मिलीग्राम या 650 मिलीग्राम की tablet दिन में तीन बार ( अर्थात शुबह, दोपहर और रात में ) ली जाती है |
6-8 साल के बच्चे: 250 मिलीग्राम (अर्थात Paracetamol (Acetaminophen) 500 की आधी ½ टैबलेट)। ( दिन में दो से तीन बार )
9-11 वर्ष के बच्चे: 500 मिलीग्राम (1 टैबलेट) [अधिकतम ]
साधारणतः : 325 मिलीग्राम ( Paracetamol 650 मिलीग्राम की आधी tablet दिन में दो से तीन बार )
न्यूनतम खुराक अंतराल: 4 घंटे।
सावधानी – 3 दिनों से अधिक समय तक बिना चिकित्सीय सलाह के Paracetamol का उपयोग न करे ।
Paracetamol Syrup dosage in Hindi – पेरासिटामोल सीरप की खुराक |
5 से 7 वर्ष के बच्चों के लिए
250 MG दिन में दो से तीन बार या बाल चिकित्सक के सलाह अनुसार |
2 से 5 वर्ष के बच्चों के लिए
125 MG दिन में दो से तीन बार या बाल चिकित्सक के सलाह अनुसार |
2 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए डॉक्टर की सलाह या syrup के bottle में वजन के हिसाब से दी हुई मात्रा के अनुसार देवें क्योंकि अलग अलग Brand के हिसाब से प्रति मिलीलीटर (per ml) पैरासेटामॉल की मात्रा अलग हो सकती है |
Paracetamol tablet brand name in India – भारत में पेरासिटामोल किन किन नामों से उपलब्ध है
Paracetamol Tablet Brand name in India – भारत में पेरासिटामोल किन किन नामों से उपलब्ध है ? भारत में Paracetamol अलग अलग नामों से मिलती है आइये जानते है कुछ प्रचलित नामों के बारे में
Pymo, Xykaa, Macfast, Dolopar, Dolodart, XTpara, Parawel, Rupar, Temptal, PA, Admol, आदि के 500 mg, 650 mg tablets और 250, 125 और 120 mg के syrup तथा ड्रॉप उपलब्ध हैं | कुछ Brand में Paracetamol के बजह Acetaminophen लिखा हो सकता हैं | लेकिन Aceminophen और Paracetamol दोनों एक ही है |
चूंकि यह बाकी दर्द निवारक दवाइयों से ज्यादा सुरक्शित है इसलिए इसको कोई भी साधारण व्यक्ति उपयोग कर सकता है |
किसी भी प्रकार के दर्द में उपयोगी एवं सुरक्षित
तेज शारीरिक तापमान में उपयोगी
तेज ज्वर, बुखार में उपयोगी
सर दर्द में उपयोगी
पेरासिटामोल के नुकसान
शोध से यह पता चला है कि Paracetamol पूर्ण रूप से सुरक्षित है | इसे गर्भवती महिलाए, बच्चे, बुजुर्ग के लिए भी सुरक्षित माना गया है | लेकिन इसके बावजूद इसके अधिकम खुराक से ज्यादा मात्रा लेने से यह Lever को नुकसान पहुंचाता है |
इसलिए इसका सेवन सही मात्रा में आवश्यकता पड़ने पर ही करे | छोटे बच्चों के लिए डॉक्टर की सलाह अवश्य लेवें |
Paracetamol Combinitions
Paracetamol combinations
इसके कई Combinitions उपलब्ध है जिससे इसके शक्ति को और बढ़ाया जा सके | आइये जानते है Paracetamol Combinitions के बारे में –
Paracetamol combination for cold
cetirizine hydrochloride phenylephrine hydrochloride paracetamol tablet uses in hindi
इसका उपयोग सर्दी, खांसी, बुखार, सर दर्द, Alergic Cold आदि में किया जाता है | कुछ Brand में Cetrzine के बजाय Chloropheramine का भी उपयोग किया गया है | ये सभी सर्दी, खांसी, बुखार, सर दर्द, Alergic Cold आदि के इलाज में किया जाता है |
Paracetamol combination for pain relief
पैरासेटामॉल दर्द में उपयोग में लाया जाता है लेकिन इसके कुछ Combinitions भी बनाए गए है जैसे
ibuprofen+paracetamol
aceclofenac+paracetamol
diclofenac sodium+paracetamol
nimesulide+paracetamol
Paracetamol+Domparidone’
Parcetamol+Naproxen
Ibuprofen and paracetamol tablets ip uses in hindi
ibuprofen and paracetamol tablets ip uses in hindi | इसका उपयोग भी प्रकार के शारीरिक दर में किया जा सकता हैं | यह Market में Combiflam, Corflam, Flexon, Ibugesic plus, आदि नामों से मिल जाती हैं |
Diclofenac sodium and Paracetamol uses in hindi
अब जानते है diclofenac sodium and paracetamol uses in hindi | Diclofenac भी एक दर निवारक Formula है इसके साथ पैरासेटामॉल को मिलाया गया है जो कि विभिन्न प्रकार के दर्द जैसे हाथ पैरों में दर्द, दांत में दर्द, चोट से होने वाले दर्द, मोच, सर दर्द आदि में उपयोग में लाया जाता है |
यह Dynapar, Diclowin, Diclo Plus आदि नामों से उपलब्ध हैं |
Aceclofenac and Paracetamol tablets uses in hindi
Diclo para की तरह ही aceclofenac+paracetamol बनाया गया है जो कि सभी प्रकार के दर्द में काफी असर कारक है | यह कई नामों से ( जैसे Zerodol P, Flexid Ap, Aceclo Plus, Acelo Plus आदि ) उपलब्ध है | इसका उपयोग Doctor अनेक Problems जैसे हाथ पैर में दर्द, दांतों में दर्द, कमर व मदन में दर्द आदि में करते है |
Nimesulide and paracetamol tablet uses in hindi
Nimesulide and paracetamol tablet uses in hindi | इस Combinitions का उपयोग Docotr के द्वारा अलग अलग प्रकार के दर्द, बुखार आदि में किया जाता है जैसे सर दर्द, कमर में दर्द, हाथ पैर में दर्द, दांतों में दर्द आदि अनेक प्रकार से |
यह Nimes P, Nimuda P, Nobel Plus, Sumo, Emusulide P, Normopar, Nodard Plus, Nimegesic P आदि अनेक नामों से मिल जाएगा |
आज के इस पोस्ट में आपने Acetaminophen या Paracetamol tablet uses in hindi | पेरासिटामोल खाने के फायदे और नुकसान के बारे में जाना | Acetaminohphen या Paracetamol टबलेट एक सुरक्शित दवाई है | इसके बावजूद इसकी अधिक मात्रा हानिकारक हो सकती है | इसलिए आवश्यकता पड़ने पर अपने Doctor की सलाह अवश्य ले |
अगर आपको ये पोस्ट पसंद आया हो तो इसे Share जरूर करे |