Pulse Oximeter क्या हैं? Pulse Oximeter kaise use kare? Hindi
दोस्तों आप Pulse Oximeter के बारें में तो जानते ही होंगे | आपने पिछले कुछ दिनों में इसके बारें ज्यादा सुना होगा | आज के इस पोस्ट में हम आपको Pulse Oximeter क्या हैं? Pulse Oximeter kaise use kare? के बारे में बताएँगे |
Pulse Oximeter को Use करना वैसे तो काफी आसान है और कोई भी व्यक्ति इसे आसानी से Use कर सकता हैं लेकिन इसे Use करने के कुछ तरीके होते हैं | अगर आप इसे सही तरह से Use नहीं करेंगे तो आपको इसमें ठीक से Reading नहीं मिलेगी |
Pulse Oximeter क्या है
सबसे पहले जान लेते हैं कि Pulse Oximeter क्या हैं? पल्स ऑक्सीमीटर एक Electronic Device ( यंत्र ) होता हैं जो कि हमारें खून में उपस्थित Oxygen की मात्रा को मापता हैं | इसे अंदर एक सेन्सर लगा होता हैं जो कि हमारे Blood में Oxygen Level को मापकर Digital Screen पर Display करता हैं |
SpO2 क्या है
Pulse Oximeter अगर आप Use करते हो तो उसके Screen पर आपको SpO2 लिखा मिलता हैं | इसके नीचे आपा Oxygen Level Show होता हैं | अब सबके मन में ये सवाल आता हैं कि SpO2 क्या है? SpO2 का पूरा नाम Saturation Pressure of Oxygen in Blood है | ये हमारें Blood में Oxygen का Pressure या मात्रा को दर्शाता हैं |
Pulse Oximeter Normal range या SpO2 Normal range कितनी होती हैं
Pulse Oximeter की Normal range 95 से 100 के बीच में होती हैं | अगर किसी का SpO2 का Level यदि 94 या 95 से कम आ रही हैं तो उसे तुरंत ही Doctor से सलाह लेनी चाहिए | अगर SpO2 का level 90 से भी नीचे हैं तो ये एक खतरे की बात हो सकती है | इस Case में व्यक्ति को Oxygen Mask तक लगाने की अवश्यकता पढ़ सकती हैं |
ऑक्सीमीटर का क्या काम है
Oximeter का काम ऐसे Case में काफी ज्यादा महत्वपूर्ण होता हैं जिसमें कि मरीज को साँस लेने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा हो | अगर मरीज को सांस लेने में अगर ज्यादा परेशानी हो रही हैं तो Oximeter की मदद से Doctor को ये पता चल पता है और उसे Oxygen Mask लगाया जाता है |
अस्पताल Oximeter Monitor से Connected होते हैं जिसमें SpO2 Level डिस्प्ले होता हैं | इस Monitor से और भी कई Device Connected होते हैं |
Corona में Oximeter का क्या काम हैं
जो व्यक्ति Corona Positive हैं उसके लिए Oximeter काफी ज्यादा जरूरी हो जाता हैं | जैसा कि आपको पता है कि Corona मरीजों की संख्या निरंतर बढ़ रही हैं जिसके कारण अस्पताल पूरी तरह से भरते जा रहे हैं | इस कारण से ऐसे मरीजों को Home Isolation में ही रखा जा रहे हैं जिसकी हालत इतनी ज्यादा खराब न हो |
ऐसे मरीजों को घर में ही रहकर इलाज करवाना पड़ता हैं | उनके लिए Oximeter काफी जरूरी होता है | ऐसे मरीजों को समय समय पर Oxygen Level check करना पड़ता हैं | यदि उसके SpO2 में कमी आती हैं तो उसे Hospitalize करने की जरूरत पड़ती है |
Oximeter Use करने का सही तरीका
Pulse Oximeter में आप अपने हाथ, पैर की उँगलियाँ को दबा कर Oxygen Level चेक कर सकते हैं | लेकिन अगर आप हाथ की उंगली use करेंगे तो ज्यादा बेहतर हैं | जब आप Oximeter Use करते हैं तो अपने हाथ को Table पर Relax कर रखे उसके बाद Oximeter के बीच अपनी उंगली रखे | उसके बाद Pulse Oximeter का Button दबाकर उसे चालू करे |
इस तरह से आपको सही और सटीक Reading मिलेगी | यदि आप अपने हाथों को हिलाते हुये Oximeter Use करते हैं तो उसके मान में फर्क आता हैं और आपको सही Reading नहीं मिल पाती |
Oximeter कहा से खरीदें
Oximeter कई प्रकार की होते हैं | अस्पतालों में लगे Oximeter वहाँ लगे Monitor से Connected होते हैं | घर में या छोटे मोटे Clinic में Pulse Oximeter का उपयोग किए जाता हैं | Pulse Oximeter एक छोटा सा Device होता हैं जिसे आप Medical Store से या Online Order कर सकते हैं | इसके लिए आपको किसी प्रकार के Prescription की अवश्यकता नहीं पड़ती |
Post Views: 111