Youtube से पैसे कैसे कमाएं | (How to Make Money From Youtube)
Youtube पर प्रतिदिन 5 Billion से अधिक विडियो देखे जाते हैं | प्रतिदिन करोड़ो विडियो अपलोड किए जाते हैं | Youtube इंटरनेट का सबसे लोकप्रिय Platform में से एक हैं | इसके साथ ही Youtube Online पैसे कमाने का भी सबसे लोकप्रिय साधनों में से एक हैं |
यूट्यूब में Competition बहुत ज्यादा हैं लेकिन इसके साथ ये Online पैसे कमाने का भी बड़ा Platform हैं |
Youtube से पैसे कैसे कमाएं :
Youtube में प्रतिदिन लगभग 5 Billion (लगभग 3 खरब से अधिक) विडियो देखे जाते हैं यानि बड़ी बड़ी कंपनियों के लिए Advertisement का भी बहुत बड़ा साधन हैं | Youtube एक ऐसा Platform हैं जहां लोग जिसे Youtuber कहते हैं, Video Upload करते हैं | ये Video किसी भी Subject का हो सकता हैं जैसे News, Entertainment, Technology, Songs, Health आदि |
इन Videos पर Youtube द्वारा Ads (विज्ञापन) दिखाएँ जाते हैं | ये विज्ञापन बड़ी – बड़ी कंपनी द्वारा Youtube को दिये जाते हैं | Video पर जीतने भी ads आते हैं उससे जितना भी Revenu बंनता हैं उसका 45% हिस्सा Youtube रखता हैं और 55% हिस्सा Video Upload करने वाले Creator (Youtuber) को दिया जाता हैं | यानि अगर किसी विडियो पर यदि 100 रु. का Revenu बना है तो उस 100 रु. में से 45 रु. Youtube रखेगा और बाकी के 55 रु. विडियो upload करने वाले को मिलेंगे |
यूट्यूब में पैसे कमाने के लिए सबसे पहले आपके पास एक Youtube Channel होना चाहिए | उस चैनल पर आपको अपना खुद के द्वारा बनाया गया विडियो Upload करना होगा | लेकिन Youtube पर Channel तो तुरंत बना सकते हैं, विडियो भी तुरंत Upload कर सकते हैं, लेकिन इसमें Ads तब तक नहीं आएंगे जब तक आप Youtube के नियमों व शर्तों का पालन नहीं करेंगे |
कुछ प्रमुख नियम एवं शर्तें :
1. Youtube में आप जो भी विडियो अपलोड करेंगे वो विडियो आपके द्वारा ही निर्मित हो | आप इंटरनेट से या कहीं और से किसी दूसरे Creator का विडियो Download कर अपने Youtube चैनल पर Upload नहीं कर सकते हैं | यदि आप ऐसा करते हैं तो आपके विडियो में Ads Display नहीं होंगे | आपके चैनल में Copyright Claim या Copyright Strike आ सकती हैं जिससे आपका चैनल Ban भी हो सकता हैं |
2. आप अपनी Video में किसी दूसरे के गाने, Music, Photo आदि को Use नहीं कर सकते | यदि आप ऐसा करते हैं तो आपके चैनल पर Copyright Claim या Strike आ सकती हैं और आपका Monetization ( मुद्रीकरण ) Aprove नहीं होगा | यदि आपके चैनल में Monetization पहले से On हैं तो तीन Compyright Strike के बाद आपके चैनल से Monetization हमशा के लिए बंद कर दिया जाएगा |
3. आप यूट्यूब पर ऐसे Video नहीं डाल सकते जिससे Yotube के दिशानिर्देशों का उल्लंघन हो |
4. आप यूट्यूब पर निम्नलिखित Content नहीं डाल सकते |
- स्पैम, गुमराह करने वाली गतिविधियां, और धोखाधड़ी
- नग्नता और सेक्शुअल कॉन्टेंट
- नुकसानदेह या खतरनाक कॉन्टेंट
- नफ़रत फैलाने वाली भाषा
- उत्पीड़न और इंटरनेट पर धमकाना
Youtube से पैसे कमाने के लिए आपको निम्नलिखित चीजों की आवश्यकता होगी |
1. Gmail Account:-
Youtube Channel बनाने के लिए सबसे पहले एक G-Mail Id होना आवश्यक हैं | जी-मेल अकाउंट तो आज कल सभी के पास होता ही हैं | अगर आप एक Android Smart Phone का उपयोग करते हैं तो आपके पास जी-मेल अकाउंट जरूर होगा ही |
2. Youtube चैनल:-
G-mail Account से Youtube में Sign Up कर Youtube Channel बनाना होगा |
3. Adsense Account :
जिस जीमेल अकाउंट से Youtube चैनल बनाया गया हैं उसी जीमेल ID से Google Adsense account भी Create करना होगा |
Adsense Account वह अकाउंट होता हैं जिसमें आप Google ads से संबधित Setting कर सकते हैं, और इन Ads से प्राप्त Revenu की जानकारी होती हैं | आपके द्वारा Earn किए गए पैसे को आप adsense account से अपने बैंक में Transfer करते हैं | आप एक ही Adsense account में कई Youtube Channel, Blogger Blogs, Website आदि Link कर सकते हैं |
4. Minimum Eligibility
आप अपने Youtube Channel में Videos डालने के बाद उसमें तब Ads डाल सकते हैं जब आपके चैनल में कम से कम 1000 हजार Subscriber हो जाएंगे और आपकी Videos को कम से कम 4000 घंटे का Watch Time मिला हो | इसके लिए आपको केवल 1 वर्ष का ही समय मिलता हैं | एक वर्ष के भीतर अगर आपके Channel पर 1000 हजार से अधिक Subscriber नहीं होते हैं, और Watch Time 4000 घंटे तक नहीं होता हैं तो आपका चैनल फिर कभी भी Monetization के लिए Aproove नहीं होगा | फिर आपको दूसरा चैनल Create करना होगा |
जैसे ही आपके चैनल में 1000 subscriber और 4000 घंटे का Watch Time Complete हो जाता हैं तो आपका चैनल यूट्यूब के द्वारा Review के लिए भेजा जाता हैं | Review के बाद यदि आपका चैनल Youtube के नियमों और शर्तों का पालन करता हैं तो आपके Channel पर Monetization ऑन हो जाएगा | उसके बाद अपने Videos पर Ads दिखा सकते हैं जिससे आपको पैसे मिलेंगे |
जब आपके Channel का income 100$ (100 Dollar) से अधिक हो जाता हैं तब आप इसे अपने बैंक में Transfer कर सकते हैं |
इस प्रकार आपका Channel अब पूरी तरह से Paise Earn करने के लिए तैयार हैं अब बस आपको समय समय पर अपने Channel पर Videos Upload करना होगा, उस पर Ads Display करना होगा और उसके बाद जैसे ही आपके पास 100$ जमा हो जाते हैं फिर आप उसे Redeem कर सकते हैं |
अगर आपको हमारा पोस्ट पसंद आया हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करे | धन्यवाद |